फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कैडेटों ने राइफल पकड़ने का सीखा तरीका

Thu, 05 Jun 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। महराजगंज क्षेत्र के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बावन बुजुर्ग में चल रहे 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के छठवें दिन बुधवार को एनसीसी कैडेटों को कॅरिअर के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें सैन्य गतिविधियों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन


काउंसलर नीरज श्रीवास्तव, सहायक सेवा योजना अधिकारी सर्वेश कुमार राय, सुगंधा, तनुजा यादव ने एनसीसी कैडेटों को कॅरिअर काउंसिलिंग, रोजगार के विभिन्न अवसर, पंजीकरण की जानकारी दी। कैंप कमांडेंट कर्नल विक्रमादित्य सिंह पाल ने खड़े-खड़े सैल्यूट करना, राइफल को लेटकर पकड़ना और निशाना लगाने के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर सूबेदार मेजर नरेश कुमार, लेफ्टिनेंट दिनेश कुमार, राजनरायन, रत्नेश कुमार, प्रकाश चंद्र, सौरभ कुमार के अलावा दर्शन सिंह, जगमोहन, डब्बल सिंह, संजय सिंह, देवेंद्र सिंह, विजय पाल, मनोज, आनंद, राकेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें