फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में सुरक्षा की रहेगी कड़ी किलेबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सलोन विधानसभा सीट पर 27 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी और सिविल पुलिस के जवान बूथों पर मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन

थोड़ी सी गड़बड़ी करने पर कार्रवाई होगी। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत परखी और जवानों से मुस्तैद रहने के निर्र्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सलोन विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर 13 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स के जवान बूथों पर तैनात किए गए हैं। दो कंपनी पीएसी के जवान लगाए गए हैं। दो हजार सिविल पुलिस के सिपाही और होमगार्ड लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 12 क्यू्आरटी टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन

कहीं पर किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना पर क्यूूआरटी टीमें मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करेंगी। दो निरीक्षकों की अलग टीम बनाई गई है, जो सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे।
बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां
देर शाम सभी पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंच गई। मतदान कर्मियों ने मतदान से संबंधित सभी तैयारी पूरी, ताकि सुबह सात बजे से मतदान शुरू कराया जा सके। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 27 फरवरी को सलोन विधानसभा क्षेत्र में होने वाले चुनाव को लेकर देर शाम सभी पोलिंग पार्टियां सकुशल बूथों पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें