फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: क्रेन से टकराकर सड़क पर गिरा फुट ओवरब्रिज

Wed, 09 Jul 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ-रायबरेली हाईवे पर रतापुर विद्युत उपकेंद्र के पास मंगलवार को क्रेन की टक्कर से फुट ओवरब्रिज सड़क पर गिर गया। इससे वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही, जिस समय हादसा हुआ, उस समय उस कोई वाहन नहीं निकल रहा था। इससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


लखनऊ की ओर से एक ट्रक क्रेन लादकर रायबरेली की तरफ आ रहा था। क्रेन की ऊंचाई अधिक होने के कारण वह रतापुर विद्युत उपकेंद्र के पास बने फुट ओवरब्रिज से टकरा गई। इससे फुटओवरब्रिज के ऊपर का हिस्सा टूटकर हाईवे पर गिर गया। पूरी लेन में लोहे का ओवरब्रिज गिरने से वाहनों का आवागमन करीब आधा घंटे तक थमा रहा।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को दूसरी लेन से गुजारा। जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त फुटओवरब्रिज को बाहर कराया। एनएचएआई के पीडी पुनीत कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। क्षतिग्रस्त फुटओवर की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें