रायबरेली-गदागंज। एफएसडीए के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने गत दिवस को गदागंज और अघौर में मिठाई की दुकानों पर छापा मारा। अघौरा में छेना की मिठाई जिस बर्तन में थी, उसमें कीड़े व मक्खियां पड़ी थी।
करीब 25 किलो छेना नष्ट करवाया गया। वहीं गदागंज में पांच-पांच किलो रसगुल्ला व बर्फी खराब होने पर नष्ट करा दी गई। टीम ने छेना, रसगुल्ला, पेड़ा और दूध का नमूना जांच के लिए भेजा है।
सीएफएसओ इंद्र बहादुर यादव, एफएसओ अरुण कुमार की टीम ने अघौरा में पाल छेना वाले की दुकान पर छापा मारा। छेना के बर्तन में मक्खियां व कीड़े पड़े मिले।
नमूना सील करके जांच के लिए भेजा गया, वहीं छेना नष्ट करा दिया गया। सीएफएसओ के साथ एफएसओ स्वाती सिंह ने गदागंज स्थित चौधरी स्वीट्स पर घटिया रसगुल्ला व बर्फी मिलने पर उसे नष्ट करवा कर नमूने भी सील किए। रेलकोच कारखाना परिसर में एक दुकान से दूध का नमूना भी लेकर जांच के लिए भेजा गया।
कस्बे में चौधरी स्वीट हाउस एंड बेकरी सेंटर में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव रायबरेली व खाद्य सुरक्षा अधिकारी डलमऊ स्वाती सिंह के द्वारा चौधरी स्वीट हाउस में पेड़े का सैंपल लिया गया।
बिना लाइसेंस के लालगंज रोड डलमऊ में संचालित ओम शिव ट्रेडिंग कंपनी के संचालक को नोटिस दी गई। सीएफएसओ इंद्र बहादुर यादव ने बताया कि शिकायतें मिलने पर अभियान चलाया गया। नमूने सील करके मिठाई नष्ट कराई गई है। संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी की जा रही है।