फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: कोहरे ने थामी रफ्तार, आज नहीं आएंगी तीन ट्रेनें

Thu, 01 Jan 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
रायबरेली। कोहरे के बीच ट्रेनों की रफ्तार कम होती जा रही है। इसी वजह से ज्यादातर ट्रेनों की लेटलतीफी बढ़ती है। कोहरे ने ही कई ट्रेनों पर ब्रेक भी लगा दिए हैं। यही वजह है कि आए दिन कोई न कोई ट्रेन निरस्त रहती है। देहरादून, टनकपुर और बनारस की ओर जाने वाले यात्री पहले से ट्रेनों के बारे में पता कर लें, क्योंकि इन रूटों पर दौड़ने वाली तीन ट्रेनें बृहस्पतिवार को नहीं आएंगी।
विज्ञापन


बुधवार को बनारस से देहरादून जाने वाली जनता मेल, शक्ति नगर से टनकपुर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस और नई दिल्ली से बनारस लौटने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इनमें देहरादून-बनारस जनता मेल, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल और टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस शामिल है। चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस सात घंटे देर से आई।

इस ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को सुबह से शाम तक इंतजार करना पड़ा। दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस व लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर ने पौने चार घंटे, मुंबई-प्रतापगढ़ उद्योग नगरी एक्सप्रेस ने ढाई घंटे और सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस ने दो घंटे इंतजार कराया।
विज्ञापन


पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस, प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस, कानपुर-प्रयागराज पैसेंजर सवा घंटे, प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल एक घंटे, बनारस-देहरादून जनता मेल पौन घंटे देर से आई। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि कोहरा अधिक होने के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित है। कोहरे की वजह से ही कई ट्रेनों के निरस्त किया जाता है। बाकी ट्रेनें पहले से ही लेट होने के कारण देर से आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें