फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा बना काल, छात्र समेत तीन की मौत

Tue, 27 Dec 2016 12:51 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic
विज्ञापन
घने कोहरे के चलते जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। गदागंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने छात्र को कुचल दिया। जबकि डलमऊ और शिवगढ़ थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो लोगों की जान चली गई। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


गदागंज थाना क्षेत्र के मुतवल्लीपुर मजरे कजियाना गांव निवासी अतुल कुमार (12) पुत्र रामनरेश जूनियर विद्यालय कजियाना में कक्षा छह का छात्र था। सोमवार दोपहर वह साइकिल से किसी काम से मतीनगंज बाजार जा रहा था। इसी दौरान गदागंज से ऊंचाहार की ओर जा रहे ट्रक ने उसे चपेट में लेकर कुचल दिया।

इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। घटना से घर में कोहराम मच गया। एसओ हंसराज यादव ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

दूसरी घटना डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मलियापुर गांव के पास हुई। भीमगंज मजरे खलीलपुर गांव निवासी संदीप कुमार (32) रविवार को बाइक से किसी काम के लिए रायबरेली गया था। देर शाम घर वापस लौट रहा था। रायबरेली-डलमऊ मार्ग पर मलियापुर गांव के पास घने कोहरे में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
    आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ढोढवापुर गांव निवासी सुंदर (60) किसी काम के सिलसिले में शिवगढ़ बाजार आये थे। वापस जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें