फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी का हथियार सूचना का अधिकार

Sun, 25 Dec 2016 12:48 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
आरटीआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने कहा कि सूचना का अधिकार आम आदमी का हथियार है। इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इसका प्रयोग करने से कोई भी व्यक्ति न्याय पा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि कोई सूचना नहीं देता है तो उसकी शिकायत तत्काल की जाए।
विज्ञापन


सूचना न देने वाले अधिकारियों के खिलाफ न सिर्फ अर्थदंड लगाया जाता है, बल्कि कार्रवाई की जाती है। वे शनिवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति को किसी विभाग से जुड़ी जानकारी लेनी है तो वह सूचना अधिकार के तहत प्राप्त कर सकता है।

इसके लिए 500 शब्द लिखकर ही सूचना मांगनी चाहिए। ऐसा न करने पर आवेदन रद्द कर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि यदि कोई अधिकारी सूचना नहीं देता है तो चुपचाप नहीं बैठना चाहिए। जिला स्तर पर सूचना न देने पर उच्चाधिकारियों को सूचना देनी चाहिए। इस मौके पर एडीएम प्रशासन तिलकधारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें