फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में खामियां, मृतक और बाहरी लोग डालेंगे वोट

Wed, 26 Aug 2015 12:13 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मियां बढ़ने के साथ ही मतदाता सूची की खामियां भी सामने आने लगी हैं। लापरवाही के कारण मृतक और बाहरी लोगों के नाम सूची में डाल दिए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं गांववासियों को सूची में नाम डलवाने के लिए अधिकारियों के यहां चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उधर, डीएम प्रेम नारायण के मुताबिक मतदाता सूचियों में आने वाली आपत्तियों का निस्तारण करवाया जा रहा है। इस बाबत अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।

डलमऊ ब्लॉक लोदीपुर उतरावां में ग्रामीणों ने बीएलओ पर मनमानी का आरोप लगाया है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आरबी सिंह, जयसिंह, राम प्रकाश, रामबहादुर, राकेश, ज्ञानेंद्र ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर बीएलओ का खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञापन में लिखा कि ब्लॉक स्तरीय अफसरों से सांठगांठ करके प्रधान पद के प्रत्याशी रहे व्यक्ति को ही बीएलओ बना दिया। इसमें मृतकों के साथ ही बाहर रह रहे लोगों के नाम भी शामिल कर दिया गया है।

यही नहीं ग्राम पंचायत सदस्य निर्मला, शिवशंकर सिंह, अमित कुमार तिवारी समेत कई लोगों के नाम सूची से गायब कर दिया गया। सभी ने मामले की जांच कराने की मांग की है।

वहीं राही ब्लॉक के रुस्तमपुर में तैनात बीएलओ पर मतदाता सूची में अनियमितता का आरोप लगाया है। एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर जांच कराने की मांग की है।

पत्र में लिखा कि बीएलओ ने सार्वजनिक स्थल पर बैठकर सूची बनाई है। डलमऊ तहसील के मिर्जापुर निवासी दिनेश कुमार ने मतदाता सूची में धांधली का आरोप लगाया है। शिकायत की है कि प्रधान के साथ मिलकर बीएलओ ने गलत मतदाता सूची तैयार की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें