फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसा ट्रक, ससुर-दामाद की मौत

Wed, 26 Aug 2015 12:09 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की शाम बेकाबू ट्रक एक घर में घुस गया। इससे ससुर-दामाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


 किशोर की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। टक्कर इतनी तेज थी कि बरामदे की छत टूटकर ट्रक के ऊपर गिर गई। हादसे के बाद वहां पर लोगों में भगदड़ मच गई।

भीड़ एकत्र होने के चलते जाम लग गया। सूचना पर एसडीएम तिलोई, सीओ के अलावा कई थानों की फोर्स घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को शांत कराकर मार्ग बहाल कराया।
विज्ञापन


 चालक ट्रक मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जायस कस्बा निवासी मो. आरिफ का जायस-जगदीशपुर मार्ग के किनारे घर है। शाम को आरिफ अपने ससुर कल्लू के साथ घर के बरामदे पर बैठा था।

पास में ही आरिफ का बेटा अली (10) भी था। इसी दौरान जगदीशपुर से जायस की तरफ एक ट्रक आ रहा था। बताते हैं कि ओवरटेक के चक्कर में ट्रक आरिफ के घर में घुस गया।

रफ्तार तेज होने के कारण चालक गाड़ी संभाल नहीं सका। बरामदे में बैठे आरिफ और उसके ससुर कल्लू की मौत हो गई, वहीं अली गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को नवीन पीएचसी जायस पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया। आरिफ मजदूरी करता था। ट्रक की टक्कर से बरामदे की छत ढहकर ट्रक के ऊपर आ गिरी।

घटना की जानकारी पर आसपास के लोगों का मौके पर मजमा लग गया। इसी बीच चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। हादसे के बाद भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इससे जाम जैसे हालात उत्पन्न हो गए।

आवागमन रुक गया। एसडीएम तिलोई सूर्यकांत त्रिपाठी, सीओ सुमित कुमार शुक्ला और जायस कोतवाल पीके तिवारी, फुरसतगंज एसओ एपी तिवारी के साथ कई थानों की फोर्स घटनास्थल पर पहुंची। एसडीएम ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें