फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पूजन-अर्चन बाद शेषावतार मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण

Wed, 24 Jun 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से राम मंदिर परिसर स्थित शेषावतार मंदिर के शिखर पर मंगलवार को भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था और वैदिक परंपराओं के अनुरूप सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अयोध्या महानगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से आए करीब चार हजार रामभक्तों ने सहभागिता की और ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। अयोध्या धाम के 11 संतों ने विधिवत पूजन-अर्चन के बाद मंदिर शिखर पर ध्वज आरोहित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और ध्वज पूजन से हुई। संतों ने शेषावतार मंदिर के शिखर पर पूजित ध्वज स्थापित कर राष्ट्र, धर्म और लोक कल्याण की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ समारोह में सहभागिता की। इस दौरान लखनऊ में हुए भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष प्रार्थना भी की गई।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के उस निर्णय की सराहना की, जिसके तहत उन्होंने ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के बजाय लखनऊ में रहकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी को प्राथमिकता दी। संतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर त्वरित राहत कार्य सुनिश्चित किए जाने पर भी आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

ध्वजारोहण अनुष्ठान में जगद्गुरु रामदिनेशाचार्य, महंत शशिकांत दास, ज्ञानी गुरजीत सिंह, महंत रामानंद दास, ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास, अधिकारी राजकुमार दास, रामानुज दास, महंत रघुबीरशरण, महंत रामकुमार दास, महंत गिरीश दास तथा महंत अवधेश दास शास्त्री सहित 11 संतों ने अपने शिष्यों के साथ सहभागिता की। समारोह का एक विशेष आकर्षण अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय के लिए दुर्लभ धरोहर का समर्पण रहा।
कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं अल्पाहार वितरित किया गया। बड़ी संख्या में आए भक्तों ने श्रीरामलला, राम परिवार मंदिरों तथा परकोटा क्षेत्र के अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन भी किया। समारोह के सफल संचालन में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय, न्यासी अनिल मिश्र, गोपाल जी, रामशंकर, धनंजय पाठक, वीरेंद्र वर्मा, कारसेवकपुरम प्रभारी शिवदास सिंह, धीरेश्वर वर्मा, संजीव सिंह और आदित्य व अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें