ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली पुलिस ने विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। चुनाव में बाधा पहुंचाने की आशंका पर पांच हजार लोगों को पाबंद किया गया है। इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप है।
पुलिस ने क्षेत्र के 5042 लोगों को शांतिभंग की आशंका में पाबंद कर दिया है। जबकि 20 लोगों पर गुंडा एक्ट, 161 लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
वहीं अब तक 20 लोगों को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने क्षेत्र में छापेमारी कर शराब के अवैध कारोबार में लिप्त 54 लोगों को पकड़ा है, जिनके पास 1154 लीटर शराब बरामद की गई है। सीओ अशोक सिंह ने बताया कि अराजकता फैलाने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।