फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार, दो के लगी गोली

Sat, 08 Aug 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मुठभेड़ में गोली लगने से घायल अंतरजनपदीय गैंग के बदमाश की निगरा
विज्ञापन
रायबरेली। मिल एरिया में सराफा की पांच दुकानों और अमेठी में चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के बदमाशों की बृहस्पतिवार देर रात लोनियन का पुरवा स्थित शारदा नहर पुल के पास एसओजी और पुलिस टीम से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की फायरिंग से दो बदमाश घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है। तीन अन्य बदमाशों को भी पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। बदमाशों के पास से अवैध असलहे के साथ एक कार और 12.80 किलोग्राम चांदी के जेवर बरामद किए गए। पकड़े गए चार बदमाश सीतापुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


चार अगस्त की रात को मिल एरिया के रायबरेली-अयोध्या हाईवे स्थित तकिया चौराहे के निकट सराफा की पांच दुकानों के शटर टूट गए थे। चोरों ने करीब दस लाख के जेवर पार कर दिए थे। एसपी रवि कुमार ने घटना के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और मिल एरिया पुलिस को लगाया था। शुक्रवार भोर एसओजी को जानकारी मिली कि कुछ लोग शारदा नहर पुल के पास चोरी का माल का बंटवारा कर रहे हैं।

पुलिस टीम ने मौके पर जाकर बदमाशों की घेराबंदी शुरू की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की फायरिंग से पेन्दरई थाना महोली सीतापुर निवासी शिवकुमार के दाहिने पैर और बबलू निवासी पेन्दरई थाना महोली सीतापुर के बाएं पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को मौके से पकड़ लिया।
विज्ञापन


राकेश निवासी तेंदुआ थाना मितौली लखीमपुर, लोनियन का पुरवा कोतवाली सदर सीतापुर निवासी लवकुश व लालपुर सिकडिहा थाना महोली सीतापुर निवासी सागर वर्मा को घेरकर पकड़ा। तीनों भागने की कोशिश में थे। इनके पास से 12.80 किलोग्राम चांदी के जेवर, दो तमंचा, कारतूस, दो कारतूस खोखा और एक कार बरामद की गई। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि अमेठी के मोहनगंज में भी उन्होंने चोरी की थी।


रेकी के बाद रात में करते थे चोरी
बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वह लग्जरी वाहनों से रात में चोरी करते थे। पहले जिस सराफा दुकान में चोरी करनी होती थी। उसकी रेकी की जाती थी। चोरी के दौरान नकाब लगाते थे और असलहों के साथ लोहे की रॉड और सब्बल लिए रहते थे। जरूरत पड़ने पर सब्बल से दुकान में सेंध लगाते थे। एसपी रवि कुमार ने बताया कि मिल एरिया में पांच सराफा की दुकानों में हुई चोरी इन्हीं बदमाशों ने की थी। बदमाश प्रदेश के जनपदों का चक्कर लगाते रहते थे।

जहां पर इनकी रेकी सही होती थी, वहां पर यह रात में घटना करते थे। पकड़े गए बदमाश बेहद शातिर हैं। आरोपी राकेश मूल रूप से पेन्दरई थाना महोली सीतापुर का रहने वाला है। बदमाशों से जो चांदी के जेवर बरामद हुए हैं, उसमें 4 किलो 460 ग्राम चांदी के जेवर अमेठी के मोहनगंज से चोरी किए गए थे।


राकेश और शिव कुमार चलाते हैं गिरोह
बदमाश राकेश और शिव कुमार शातिर अपराधी हैं। दोनों मिलकर गिरोह चलाते हैं। राकेश पर सीतापुर में दस, हरदोई, लखीमपुर, रायबरेली और अमेठी में एक-एक आपराधिक मामले दर्ज हैं। शिवकुमार पर सीतापुर में आठ और रायबरेली व अमेठी में एक-एक एफआईआर दर्ज है।

जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मुठभेड़ में गोली लगने से घायल अंतरजनपदीय गैंग के बदमाश की निगरा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें