फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ब्लॉकों में मतदान आज

Thu, 29 Oct 2015 12:41 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को ऊंचाहार रोहनियां, जगतपुर, दीनशाह गौरा और सलोन ब्लॉकों से बूंदाबांदी के बीच पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्र तक पहुंची। इस दौरान ब्लॉक में अव्यवस्था का अंबार रहा।
विज्ञापन


कोई चुनाव सामग्री रिसीव करने में व्यस्त था तो कोई ड्यूटी से बचने के लिए हाथ-पैर मार रहा था। बुधवार सुबह से ही ऊंचाहार रोहनियां, जगतपुर, गौरा और सलोन ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां रवाना करने का काम शुरू हुआ।

बूंदाबांदी के बाद भी कर्मचारी समय से ब्लॉकों में पहुंचे। जगतपुर ब्लॉक में दोपहर 12 बजे तक सभी पीठासीन अधिकारी चुनाव सामग्री ले चुके थे। हालांकि कुछ लोग ड्यूटी कटवाने के प्रयास में जुटे रहे।
विज्ञापन


दीनशाह गौरा में भी अव्यवस्थाओं के बीच 12 बजे तक पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। जगतपुर में वाहन ब्लॉक से दूर खड़े होने के कारण मतदान कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सेक्टर प्रभारी भी वाहनों के पास नजर नहीं आए। ऊंचाहार ब्लॉक परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। कृषि उत्पादन मंडी समिति से दोपहर डेढ़ बजे तक एक भी पोलिंग पार्टी रवाना नहीं हो सकी थी।

सभी मतदान कर्मचारी ड्यूटी कटवाने के प्रयास में जुटे रहे। आरआर, एआरओ और अन्य अधिकारी भी कुछ नहीं कर पाए। दोपहर डेढ़ बजे प्रेक्षक के साथ ही डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे।

अव्यवस्था को देखकर डीएम ने सभी को जमकर फटकार लगाई। डीएम ने एफआईआर के चेतावनी दी तो पोलिंग पार्टियां रवाना होनी शुरू हुईं। रोहनियां ब्लॉक परिसर से साढ़े 12 बजे तक सभी पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं। हालांकि यहां भी अव्यवस्था का आलम रहा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें