फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद दिखा, पहला रोज आज

Tue, 07 Jun 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार रात चांद देखते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में सोमवार को रमजान के चांद के दीदार होते ही मुस्लिमों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। मसजिदों में नमाज तरावीह की शुरुआत भी हो चुकी है। मंगलवार को पहला रोजा होगा।
विज्ञापन

रमजान के महीने का इंतजार कर रहे मुस्लिम परिवारों में उस समय खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब आसमान पर रमजान का चांद नजर आया।

चांद के दीदार के लिए कोई घरों की छत पर तो कोई मस्जिदों की छत पर खड़ा रहा। पार्कों और ऊंचाई वाले स्थानों पर भी लोगों की भीड़ जमा रही। कुछ पल के लिए दिखने वाले इस चांद को अपनी आंखों से देखने के लिए हर कोई बेताब नजर आया।

जैसे ही चांद नजर आया, लोगों ने हाथ उठाकर दुआ मांगी और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। चांद नजर आने के बाद मुस्लिम इलाकों की दुकानें बंद हो गई, क्योंकि हर कोई मसजिद की ओर चल दिया। रात में ईशा की नमाज के बाद रमजान के महीने की विशेष नमाज तरावीह शुरू हुई। नमाज तरावीह देर रात तक चली।
विज्ञापन


जब नमाज पूरी हुई तो मसजिदों के आसपास काफी चहल-पहल रही। कहारों का अड्डा, तिलियाकोट, किला बाजार, खालीसहाट, खिन्नीतल्ला, फाटक सहित कई इलाकों जगह-जगह लोगों की भीड़ नजर आई।
विज्ञापन


मौलाना कंबर अली के अनुसार पहला रोजा इफ्तार (7.06.16)
सुन्नी समुदाय   का     सायं 6:59 बजे और शिया समुदाय    का    सायं 7:07 बजे होगा। इसी प्रकार दूसरा रोजा सहरी (08.07.16)
सुन्नी समुदाय    का    सुबह 3:31 बजे और शिया समुदाय   का     सुबह 3.22 बजे होगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें