फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में कोरोना से पहली मौत, कैंसर पीड़ित था वृद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सात दिन पहले कोरोना संक्रमित पाए गए वृद्ध ने रविवार को दम तोड़ दिया। कैंसर पीड़ित वृद्ध के संक्रमित होने के बाद लखनऊ में भर्ती कराया गया था। जिले में अब तक कोरोना से यह पहली मौत है। मृत वृद्ध तीन अन्य लोगों को लेकर मुंबई के धारावी से लौटा था, जिसके बाद एक-एक करके सभी लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमित को जिले अस्पताल में भर्ती करके इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में अब तक कोरोना 51 केस मिल चुके हैं। यह अच्छी बात रही कि अब तक 44 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। बीती 4 मई को रोहनियां ब्लॉक के सराय अख्तियार गांव के रहने वाले चचेरे भाई कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
दोनों युवक मुंबई के धारावी से लौटे थे, जबकि इन्हीं लोगों के साथ एक व्यक्ति सलोन क्षेत्र के भवानीपुर का रहने वाला भी मुंबई लौटा से था। यह व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। युवकों के साथ मुंबई से ही लौटे उसके नाना कैंसर पीड़ित वृद्धि को कोरोना वायरस हो गया।
विज्ञापन

बीती 10 मई को कोरोना की रिपोर्ट आई थी। इसके बाद वृद्ध को कैंसर से पीड़ित होने के कारण लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ के लोक बंधु अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। कोरोना संक्रमित और कैंसर पीड़ित मरीज ने रविवार को दम तोड़ दिया । उसके साथ मुंबई से आए तीन अन्य कोरोना संक्रमित मरीजों को शहर के रायन इंटरनेशनल स्कूल में बनाए गए अस्पताल में भर्ती कराया गया है सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें