फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना से आई श्रमिक स्पेशल से उतरे 1290 प्रवासी मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दूसरे प्रांतों में रोजी-रोटी की जुगाड़ में रहने वाले उत्तर प्रदेश के लोगों को वापस लाने का सिलसिला जारी है। इसके लिए चलाई गई श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को रायबरेली भी लाया जा रहा है। कई गाड़ियां सीधे रायबरेली आई तो लखनऊ रुकने वाली कुछ गाड़ियों को भी यहां भेज दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को लुधियाना से 1290 यात्रियों को लेकर श्रमिक स्पेशल आई तो पूरा अमला डट गया। अब तक गुजरात और पंजाब प्रांत से यहां पर 11 विशेष ट्रेनें आ चुकी हैं। हर ट्रेन से औसतन 1200 यात्री यहां उतारे गए, जिन्हें बाद में रोडवेज बसों के जरिए उनके गृह जनपदों को भेजा गया।
रविवार को लुधियाना से श्रमिक स्पेशल ट्रेन यहां दोपहर 11.35 बजे पहुंची। 24 कोच वाली इस ट्रेन में 1290 यात्री सवार थे, जिन्हें ट्रेन से उतारने के बाद प्लेटफार्म पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए लाइन में खड़ा कराया गया।
विज्ञापन

एक-एक करके हर किसी की थर्मल स्कैनिंग कराई गई। ट्रेन से आए यात्रियों को लंच पैकेट भी बांटा गया। हालांकि इसके लिए भी यात्रियों को लाइन लगानी पड़ी। इससे अफरातफरी का माहौल रहा। तेज धूप और गर्मी में लोग परेशान हुए।
ट्रेन से उतरे यात्रियों को उनके गृह जनपद ले जाने के लिए 40 बसें लगाई गईं। प्लेटफार्म पर सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा जीआरपी और आरपीएफ ने संभाला, जबकि बाहर सिविल पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। एंबुलेंस के साथ स्वास्थ्य महकमे की टीम ने भी तेजी दिखाई।
स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि अब तक 11 ट्रेनें यहां आ चुकी हैं। अब महाराष्ट्र से ट्रेनों के आने का सिलसिला शुरू होगा। नासिक से लखनऊ आने वाली श्रमिक स्पेशल को रायबरेली भेजने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें