फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरकांड पाठ के साथ होगा भंडारा, भक्त छकेंगे प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना संकट के चलते दो साल बाद ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले बड़े मंगलों में भक्तों का जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। मंगलवार को पहले बड़े मंगल को लेकर कहीं पर सुंदरकांड पाठ तो कहीं पर हनुमान चालीसा पाठ का कार्यक्रम रखा गया है। साथ ही भंडारा के साथ ही शर्बत वितरण कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के रेलवे स्टेशन स्थित मंसा मंदिर स्थित हनुमान मंदिर, जहानाबाद स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में साफ-सफाई की गई। यहां पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। इसके बाद भंडारा कार्यक्रम भी होगा। शहर के साथ ही देहात क्षेत्रों के हनुमान मंदिरों में भी बड़े मंगल पर सुंदरकांड पाठ और भंडारा कार्र्यक्रम होंगे। समाजसेवी पं. जगदीश शुक्ल बताते हैं कि इस वर्ष ज्येष्ठ मास में पांच बड़े मंगल हैं।
पहला मंगल 17 मई को है। इसी तरह 24 मई, 31 मई, सात जून और 14 जून को बड़े मंगल पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रभु हनुमान जी के पूजा अर्चना में लाल पुष्प चढ़ावें। सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ करें। माना जाता है कि परिवार में शांति एवं समृद्धि रहती है। किसी तरह के रोग व भय नहीं होते हैं। प्रभु हनुमान जी हर तरह की रक्षा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें