फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी के दौरान होमगार्ड पर फायरिंग, बाल-बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के परशदेपुर कस्बे में शुक्रवार की रात ड्यूटी के दौरान एक होमगार्ड पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। इसमें होमगार्ड बाल-बाल बच गया। इस पर होमगार्ड की धुनाई की और 700 रुपये छीन लिए। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर पांच हमलावरों को दबोच लिया।
विज्ञापन

परशदेपुर कस्बे में होमगार्ड अंबिका प्रकाश शर्मा ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान कुछ लोग कस्बे में रात में जबरन बीयर की दुकान खुलवा रहे थे। अंबिका ने इसका विरोध किया। इस पर हमलावरों ने होमगार्ड के साथ मारपीट की। जान से मारने की नियत से फायरिंग की। गनीमत रही कि गोली होमगार्ड को नहीं लगी। सूचना पर कार्यवाहक थानेदार बृजपाल सिंह पहुंचे और मारपीट करने वाले हमलावरों को दबोच लिया।
कार्यवाहक थानेदार ने बताया कि अटावा निवासी आशीर्वाद सिंह, प्रीतम सिंह, बारा निवासी धीरज मिश्रा, जगतपुर थाना क्षेत्र के बेसन की उमरी निवासी त्रिम्बकेश्वर उर्फ शेरा के अलावा प्रतापगढ़ जिले के लालगंज अझारा थाना क्षेत्र के बछवल गांव निवासी रोहित तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। हमलावर आशीर्वाद के खिलाफ सात और रोहित के खिलाफ दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें