फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, असलहों से फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में मंगलवार रात दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। दहशत फैलाने के लिए असलहों से फायरिंग की गई। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

जानकारी होने पर सदर कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने पहुंचकर पड़ताल की। एक पक्ष से मामले में केस दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष से प्रकरण में कोई तहरीर नहीं दी गई।
दो गुटों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ, इस बारे में पुलिस पड़ताल कर रही है। पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
गुलाब रोड पर देर रात करीब 10.25 बजे दो गुटों के लोग आमने-सामने आ गए। पहले किसी बात को लेकर दोनों गुटों के बीच कहासुनी हुई और फिर देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इस बीच एक पक्ष की तरफ से असलहों से फायरिंग की गई। कई राउंड फायरिंग से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

गनीमत रही कि किसी को भी गोली नहीं लगी। पुलिस पहुंची तो मौके से कारतूस के खोखे मिले। सदर कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने बताया कि एक पक्ष से गुलाब रोड निवासी असगर खान की तहरीर पर गुलाब रोड निवासी समुन, यासमीन, ऋषभ सिंह, अल्तमश व दो अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
असगर खान उर्फ सैफी, इशहक और मोनू रात में एक साथ खड़े थे, तभी इन लोगों ने हमला बोल दिया। फायरिंग भी की। दूसरे पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें