फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में आग से लाखों के पेड़ जल कर राख

Sat, 20 May 2017 12:04 AM IST
रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में गुरुवार की खीरों क्षेत्र के लच्छीपुर और कुटकुरी के मध्य स्थित बाग में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खीरों थाना क्षेत्र के गांव लच्छीपुर व कुटकुरी के मध्य स्थित एक बाग में गुरुवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे लाखों रुपये कीमत के पेड़, सरपत आदि जल कर राख हो गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग बुझाई।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड आग बुझाने के लिए गांव पहुंची, लेकिन घटनास्थल तक वाहन जाने का रास्ता न होने के कारण गाड़ी नहीं पहुंच सकी । लच्छीपुर निवासी शंभू शरण सिंह और राम लखन सिंह ने बताया की कुटकुरी और लच्छीपुर गांव के बीच में दोनों लोगों का चार बीघे का बाग है, जिसमें लाखों रुपये कीमत के पेड़ और छप्पर छाने का सरपत था। बाग में आग लग गई।

जब तक ग्रामीण किसी तरह आग बुझाते सभी पेड़ आदि जलकर राख हो गए। शिकायत के बावजूद राजस्व विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी नुकसान का जायजा लेने नहीं पहुंचा था। थानाध्यक्ष खीरों आरके सिंह ने बताया कि आग की जानकारी मिलने पर पुलिस बल के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ी भेजी गई थी । तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें