फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पेशकार पर हमले के मामले में छह के खिलाफ एफआईआर

Mon, 19 Oct 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। एसडीएम न्यायिक सदर की कोर्ट में पेशकार चंद्रप्रकाश की पिटाई के मामले में शनिवार देर रात छह अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस कलेक्ट्रेट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। घटना को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


भदोखर थाना क्षेत्र के बेलाखारा गांव निवासी चंद्रप्रकाश कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम न्यायिक सदर की अदालत में पेशकार के पद पर तैनात हैं। तहरीर के मुताबिक, शनिवार दोपहर करीब 2:20 बजे वह कोर्ट में बैठकर सरकारी कामकाज निपटा रहे थे। इसी दौरान पांच-छह लोग वहां पहुंचे और न्यायालय की डेस्क पर चढ़कर उनकी पिटाई करने लगे।

विरोध करने पर आरोपियों ने गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि हमलावरों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के बाद धमकी देते हुए मौके से भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्ट्रेट के कर्मचारी सदर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


कर्मचारी नेता रामेंद्र मिश्रा ने कहा कि पेशकार की पिटाई का मामला बेहद गंभीर है। इस घटना से अन्य कर्मचारियों में भी असुरक्षा की भावना पैदा हुई है। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पांच-छह अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सदर कोतवाली प्रभारी को मामले की जांच सौंपी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें