फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एक्सप्रेसवे पर पलटी एसयूवी, तीन घायल

Mon, 19 Oct 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से घायल पिता औ
विज्ञापन
लालगंज। गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार को सेमरी के निकट किलोमीटर संख्या 456 पर तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर प्रमोद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


दिल्ली के शाहपुर जाट निवासी शीशा कारोबारी प्रमोद (46) अपने बेटे सिद्धार्थ (13) के साथ दिल्ली से झारखंड जा रहे थे। एसयूवी नई दिल्ली के न्यू सराय संगम विहार निवासी मयंक चला रहे थे। सेमरी के निकट तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित हो गई और कई बार पलटते हुए डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में प्रमोद, उनके बेटे सिद्धार्थ और चालक मयंक घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें