फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पूर्व जिला पंचायत सदस्य पर एफआईआर

Thu, 27 Nov 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां। पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता ने जमीन तो बेच दी लेकिन कब्जेदार को कब्जा नहीं मिला। मामला एसपी केे पास पहुंचा तो एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता डॉ. धर्म चौधरी ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि अक्टूबर 2021 में पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र गौतम ने शिवगढ़ रोड पर जमीन को दिखाया था। उसके बाद सात लाख रुपये में जमीन खरीदने की प्रक्रिया पूरी की गई। पहले पांच लाख आरटीजीएस के माध्यम से वीरेंद्र गौतम के बैंक खाते में डाले गए। जब जमीन पर कब्जा मांगा गया तो उसे टाल दिया गया।

कई बार कहने के बाद भी जमीन पर मालिकाना हक नहीं दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष सचिन शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें