फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: राज्यमंत्री के खिलाफ दर्ज करें मुकदमा

Thu, 18 Sep 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन के दौरान ज्ञापन पढ़कर सुनाते कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी।
विज्ञापन
रायबरेली। प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ बुधवार को कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया। सभी कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरने पर बैठ गए। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सांसद राहुल गांधी का काफिला रोकने, कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने की तहरीर देने के बाद भी राज्यमंत्री पर पुलिस-प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। ऊपर से पार्टी कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी की अगुवाई में पदाधिकारी व कार्यकर्ता दोपहर करीब 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सांसद राहुल गांधी का काफिला रोका गया। उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई। सत्ता पक्ष की वजह से पुलिस-प्रशासन राज्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई नहीं कर रहा है।

राज्यमंत्री के दबाव में आकर पुलिस ने उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया गया है, जो गलत है। कांग्रेसियों ने सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार को ज्ञापन देकर राज्यमंत्री पर केस दर्ज करने और कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की। इस मौके पर महेश शर्मा, मो. इलियास, धीरज श्रीवास्तव, विजयशंकर अग्निहोत्री, पदमधर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें