फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: प्रभारी मंत्री की फटकार के बाद खुला शौचालय

Thu, 18 Sep 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान की फटकार पर बुधवार को तीन साल बाद सार्वजनिक सुलभ शौचालय का ताला खुल गया। नागरिकों की शिकायत के बाद भी ईओ समेत पालिका के अन्य अधिकारी ढिलाई बरत रहे थे।
विज्ञापन


नगर पालिका की ओर से गोरा बाजार में 10 लाख की लागत से सार्वजनिक सुलभ शौचालय बनवाया गया था। बावजूद शौचालय का ताला नहीं खोला जा रहा था। पूर्व सभासद संजय सिंह समेत अन्य नागरिकों ने अधिकारियों से कई बार शिकायत की। ईओ समेत अन्य अधिकारी शौचालय में सीवर और बिजली कनेक्शन न होने का हवाला देकर मामले मेंं चुप्पी साध लेते थे।

जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान सुबह यहां पहुंचे तो शौचालय का ताला न खोले जाने की शिकायत की गई। इस पर प्रभारी मंत्री ने ईओ समेत अन्य अधिकारियों को फटकार लगाई। प्रभारी मंत्री की फटकार का नतीजा रहा कि कुछ देर में ही शौचालय का ताला खोल दिया गया। उधर, ईओ स्वर्ण सिंह का कहना है कि बिजली कनेक्शन न होने के चलते दिक्कत थी। बिजली कनेक्शन कराकर शौचालय का ताला खोलवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें