रायबरेली। जिले में अब खाद की कमी नहीं होगी। वजह गोरखपुर में खाद का उत्पादन शुरू हो गया है। मंगलवार को खाद की रैक यहां पहुुंची। इससे किसानों के चेहरे खिल गए।
जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयास से गोरखपुर में स्थापित मेसर्स हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के यूरिया के कारखाने में फिर से खाद का उत्पादन शुरू हो गया है। कारखाने में उत्पादित अपना ब्रांड यूरिया की रैक यहां पर पहुंचने लगी है।
उन्होंने बताया कि गूढ़ा, छोटकवाखेड़ां, बछरावां, बहुदाकला शिवगढ़, भवानीगढ़, सेमरगंज को एक-एक ट्रक यूरिया आपूर्ति की गई है। उन्होंने दुकानदारों से कहा है कि तय रेट पर ही खाद की बिक्री की जाए। संवाद