फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: महिला सिपाही ने भाइयों से फौजी को पिटवाया

Sat, 17 May 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। बलिया में तैनात महिला सिपाही ने शुक्रवार को अपने भाइयों से फौजी पति को पिटवा दिया। आसपास के लोगों ने मामला शांत कराकर फौजी की जान बचाई। फौजी की शिकायत पर अपर पुलिस अधीक्षक ने मिल एरिया थाना प्रभारी को जांच करके प्रकरण में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। गदागंज क्षेत्र के रामानुज शुक्ला उर्फ मयंक के मुताबिक, मिल एरिया क्षेत्र के छजलापुर में उनकी ससुराल है। वह सेना में हैं और उनकी तैनाती जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में है। उनकी पत्नी बलिया में महिला सिपाही के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

फौजी के मुताबिक, शादी के कुछ साल बाद पत्नी घरवालों को परेशान करने लगी, ससुराल आने से मना कर दिया। साथ ही पत्नी ने उनपर और घरवालों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज करा दिया। रायबरेली शहर के छजलापुर स्थित मध्यस्थता केंद्र में तारीख होने पर शुक्रवार को दोनों पक्षों को बुलाया गया था, उनकी पत्नी भी आई थी। आरोप लगाया कि जब केंद्र से बाहर निकले तो उनके सगे और चचेरे साले ने पत्नी के कहने पर उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं, विरोध करने पर जानमाल की धमकी दी। शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे तो उनके दोनों साले व पत्नी मौके से भाग निकलीं। फौजी के मुताबिक ससुराल पक्ष की ओर से उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मिल एरिया थाना प्रभारी को जांच करके प्रकरण में कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें