फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: टक्कर से एनटीपीसी श्रमिक की अस्पताल में मौत

Sat, 17 May 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार एनटीपीसी परियोजना में मजदूरी करने जा रहे दिहाड़ी श्रमिक बृहस्पतिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी है।प्रयागराज जिले के पूरे चंदा थरवई जगदीशपुर निवासी मदनलाल एनटीपीसी परियोजना में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी की तरफ से दिहाड़ी मजदूरी करते थे। वह लगभग 15 वर्षों से परियोजना के गेट नंबर दो के पास किराए के मकान में रहते थे। बृहस्पतिवार की शाम वह साइकिल से काम करने जा रहे थे। तभी परियोजना के पास सड़क पार करते समय उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं। उन्हें परियोजना के आवासीय परिसर स्थित जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें रायबरेली एम्स रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें लखनऊ के ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें