फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: एफसीआई सुपरवाइजर को ट्रक ने कुचला, मौत

Sun, 01 Feb 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
मिल एरिया क्षेत्र ​स्थित एफसीआई गोदाम में कर्मचारी की मौत के बाद गेट पर जुटी भीड़।
विज्ञापन
अमावां। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के गोदाम में सुपरवाइजर के पद पर तैनात राकेश निषाद (35) की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बस्ती जिले के त्रिलोकपुर कप्तानगंज निवासी राकेश निषाद (35) पुत्र दयाराम निषाद लगभग छह माह पूर्व ही पंजाब से स्थानांतरण होकर रायबरेली आए थे। गोदाम परिसर में शुक्रवार 10:30 बजे सुपरवाइजर राकेश निषाद खड़े होकर फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान गोदाम में माल लोड करने आया एक ट्रक चालक गाड़ी को पीछे की ओर ले जा रहा था। अनियंत्रित तरीके से बैक कर रहे ट्रक ने राकेश निषाद को अपनी चपेट में ले लिया। उन्हें करीब डेढ़ सौ मीटर तक घसीटता हुआ ले गया।

आसपास खड़े लोगों ने जब शोर मचाना शुरू किया, तब तक ट्रक चालक मौके से भाग चुका था। गंभीर रूप से घायल राकेश निषाद को लखनऊ ट्राॅमा सेंटर ले जाया गया, जहां शनिवार सुबह मौत हो गई। मिल एरिया थाना प्रभारी बिंध्य विनय रावत ने बताया कि पीडि़त पक्ष की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



सुरक्षा की अनदेखी का मामला
यह घटना कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े करती है। एफसीआई जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में, जहां माल की लोडिंग और अनलोडिंग का कार्य निरंतर चलता रहता है। वहां ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। राकेश निषाद अपनी ड्यूटी पर तैनात थे और एक ट्रक चालक की लापरवाही के कारण उनकी जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें