दीवानी कचहरी में मतदान के लिए जुटी वकीलों की भीड़।
रायबरेली। बार कौंसिल के सदस्य पद के चुनाव के दूसरे दिन भी अधिवक्ताओं में उत्साह दिखा। वोटरों ने मतदान में हिस्सा लिया। दो दिनों में 3004 मतदाताओं में से 2441 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहले दिन 1083, जबकि दूसरे दिन 1358 वोटरों ने मत डाला।
दीवानी कचहरी स्थित सेंट्रलबार परिसर में बनाए गए बूथों पर वोट डाले गए। चुनाव प्रक्रिया का निरीक्षण जिला जज अमित पाल सिंह, उत्तर प्रदेश न्यायिक अधिकारी एसोसिएशन के महामंत्री अपर जिला जज गुणेन्द्र प्रकाश और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पवन सिंह ने चुनाव प्रक्रिया का निरीक्षण किया। चुनाव के दौरान दीवानी कचहरी परिसर के अंदर और बाहर प्रत्याशियों ने जलपान की व्यवस्था भी कराई। सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री योगेंद्र दीक्षित ने बताया कि मतदान सकुशल निपट गया। जल्द ही चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।