फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: टाउन फीडर में फॉल्ट से 20 घंटे गुल रही बिजली

Wed, 26 Nov 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरेनी। विद्युत उपकेंद्र सरेनी से निकले टाउन फीडर के उपकरणों में खराबी आने से सरेनी कस्बे में बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। इसके चलते लोगों को बिजली संकट के साथ ही सुबह पानी की सप्लाई न आने से दोहरी मुसीबत उठाना पड़ी।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद बिजली सप्लाई शुरू होने के बाद लोगों को इस परेशानी से राहत मिली। सरेनी उपकेंद्र से टाउन फीडर निकला है। इससे सरेनी कस्बा के व्यापारियों, बैंकों, थाना, ब्लॉक, समेत 400 उपभोक्ताओं को बिजली मिलती है। सोमवार शाम उपकेंद्र में लगे उपकरणों में खराबी आ गई। इससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बंद हो गई।
उपभोक्ता उमेशचंद्र तिवारी, रत्नेश मिश्रा, शिवकुमार, अशोक, मुनेश ने बताया कि लोगाें की सहूलियत के लिए अलग से टाउन फीडर बनाया गया है, इसके बावजूद आए दिन फॉल्ट के कारण लोगों को परेशानी से जूझना पड़ता है। सोमवार शाम को बाधित हुई बिजली सप्लाई मंगलवार की सुबह पैनल और अन्य उपकरणों में आईं खामियां दूर कराने के बाद दोपहर दो बजे सुचारू हो सकी। 20 घंटा आपूर्ति बाधित होने से घरों में लगे इनवर्टर भी डिस्चार्ज होकर बंद हो गए। एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि उपकरणों में खराबी आई थी। इस वजह से बिजली बंद थी। फॉल्ट ठीक होने के बाद आपूर्ति बहाल कराई दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें