फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: लाइन में फॉल्ट, 100 गांवाें की गुल रही बिजली

विज्ञापन
लाइन का इंसुलेटर बदलता कर्मचारी। - फोटो : लाइन का इंसुलेटर बदलता कर्मचारी।
विज्ञापन
रायबरेली। विद्युत उपकेंद्र उत्तरपारा से जुड़े गांवों को भरपूर बिजली नहीं मिल पा रही है। एक सप्ताह में तीसरी बार 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से करीब 100 गांवों की बिजली रात भर गुल रही। वहीं, शुक्रवार सुबह भी बिजली नहीं आने से लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा। दोपहर बाद करीब दो बजे बिजली आने पर लोगों को राहत मिली। उपकेंद्र के लिए 33 केवी लाइन का निर्माण करीब दो साल पहले कराया गया है। इसमें लगाए गए इंसुलेटर और डिस्क की गुणवत्ता ठीक नहीं है। इससे आए दिन कोई न कोई डिस्क या इंसुलेटर खराब हो जाता है। खराब इंसुलेटरों को खोजने में कर्मचारियों व अभियंताओं को पसीना छूट जाता है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र उत्तरपारा से बेलाभेला, बेलाटेकई, बेलागुसीसी, सूरजकुंडा, अजरहा, बैसन का पुरवा, सुल्तानपुर आइमा, खनुवा, मधुपुरी, सुलखियापुर, बेंद, नथईपुर, हनुमानगंज समेत 100 गांवों को बिजली की आपूर्ति होती है। करीब दो साल पहले इस उपकेंद्र को गदागंज आने वाली 33 केवी लाइन से बिजली मिलती थी। आए दिन खामियों के चलते बिजली गुल रहती थी। समस्या को देखते हुए उपकेंद्र के लिए अलग से 33 केवी लाइन का निर्माण कराया गया, लेकिन समस्या दूर नहीं हुई। आए दिन कोई न कोई खामी बनी रहती है।
चार जनवरी को लाइन में खराबी से कई घंटे बिजली गुल रही। छह जनवरी को फिर लाइन में फॉल्ट आया। इससे पूरी रात बिजली गुल रही। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे फिर लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे पूरी रात बिजली गुल रही। रात में अभियंताओं व कर्मचारियों ने फॉल्ट खोजने का प्रयास किया, लेकिन भीषण सर्दी और कोहरे के चलते फॉल्ट नहीं मिला। शुक्रवार को दोपहर दो बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

उपभोक्ता विनोद कोटेदार, जगदीश यादव, पवन कुमार, हरिकिशन, नंद किशोर साहू ने बताया कि बिजली नहीं आने पर पूरी रात अंधेरे में रहना पड़ा। सुबह पानी की समस्या से जूझना पड़ा। किसान अरविंद यादव, अशोक कुमार ने बताया कि बिजली आने-जाने का कोई समय नहीं है। कभी अघोषित कटौती, तो कभी फॉल्ट के चलते बिजली गुल रहती है। अधीक्षण अभियंता अनुभव कुमार ने बताया कि फॉल्ट ठीक होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें