फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पेड़ से लटका मिला किसान का शव

Fri, 13 Nov 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर के चकरार गांव निवासी देशराज यादव (45) का शव बृहस्पतिवार सुबह गांव के बाहर आम के पेड़ से लटका मिला। प्रारंभिक जांच में खुदकुशी किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसके पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

देशराज पुत्र छंगालाल खेती करते थे। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे उनका शव लटका देखा। इसकी जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। भाई राजकुमार यादव ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं थी जिससे देशराज के इस कदम का कारण समझ में आए।
सूचना पर भदोखर थाना प्रभारी व फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पुलिस जांच के बाद मौत की सही वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें