फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: किसानों को वितरित की गई एनपीके खाद

Fri, 13 Nov 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भोजपुर सहकारी समिति में बृहस्पतिवार को किसानों को एनपीके खाद वितरित की गई। खाद मिलने में देरी से परेशान किसानों को इससे राहत मिली। छह नवंबर को समिति में 500 बोरी खाद पहुंची थी, लेकिन दिवाली के कारण आठ नवंबर को भंडार में दर्ज नहीं हो सकी। इससे गेहूं की बोआई के समय किसानों को पांच-छह दिन इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे से किसानों के कागजात जमा किए गए। करीब 170 किसानों ने दस्तावेज जमा किए और शाम तक अंगूठे लगवाए गए। इनमें से 30 किसानों को 65 बोरी खाद वितरित की गई। सचिव धीरज सिंह ने बताया कि शेष किसानों को शुक्रवार को खाद दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें