फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी धंसने से चारपाई समेत गड्ढ़े में समाया किसान, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डीह-राही (रायबरेली)। डीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात नलकूप पर सो रहा किसान मिट्टी धंसने से 20 फिट गहरे गड्ढ़े में समा गया। तीन घंटे कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। आननफानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बुजुर्ग की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन

नया पुरवा मजरे लोधवारी गांव निवासी मोतीलाल (60) किसान था। शुक्रवार की देर शाम गांव के निकट अपने नलकूप पर चारपाई पर लेटा था। अचानक ट्यूबवेल के पास की जमीन धंस गई, जिससे वह चारपाई समेत 20 फिट गहरे गड्ढे में धंस गया।
कुछ देर बाद जब परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी हुई। इसकी जानकारी होने पर घर में हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान संजय यादव ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पुलिस ने जेसीबी मंगाकर खुदाई करवाई और कड़ी मशक्कत के बाद किसान को मलबे से बाहर निकाला।
विज्ञापन

इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से बेटे सुमन व गुड्डू समेत अन्य परिवारीजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। डीह थानेदार अनिल सिह ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें