फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शहर की सुंदरता में चार चांद लगाएंगी फैंसी लाइटें

Mon, 24 Mar 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में जिला अस्पताल चौराहा से डीएम आवास चौराहा तक इस तरह की लगेंगी लाइटें। 
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ व कानपुर की तरह अब रायबरेली शहर में भी डेकरोटिव लाइट्स (फैंसी लाइट) लगाई जाएंगी। इससे शहर की सुंदरता में और चार चांद लग जाएंगे। ट्रायल के तौरपर पहले चरण में जिला अस्पताल से डीएम आवास चौराहा तक 20 पोलों पर फैंसी लाइटें लगवाने का निर्णय लिया गया है। इस कार्य पर 26 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी करा दी गई है। अप्रैल माह से लाइटें लगवाने का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख चौराहों के सुंदरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। अब फैंसी लाइटें भी लगवाने का निर्णय पालिका ने लिया है। डिग्री कॉलेज, सिविल लाइंस चौराहा का कायाकल्प पहले ही कराया जा चुका है। जिला अस्पताल चौराहा का सौंदर्यीकरण का कार्य अभी चल रहा है। वैसे तो शहर के प्रमुख चौराहों पर एलईडी लाइटें लगाई गई हैं, हालांकि अब शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए पालिका की तरफ से फैंसी लाइटें लगवाई जाएंगी।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह के मुताबिक ट्रायल के तौर पर अभी एक ही रोड पर फैंसी लाइटें लगवाने का निर्णय लिया गया है। अभी तक बड़े शहरों में ही फैंसी लाइटें लगाई गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें