शिवगढ़। फर्जी रेल टिकट और दस्तावेज बनाकर रुपये ऐंठने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने फर्जी रेल टिकट और दस्तावेज बनाने की बात स्वीकार की है। पुलिस इस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
रानीखेड़ा निवासी प्रदीप कुमार ने 26 सितंबर को थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि अब्बास हुसैन निवासी अर्दली बाजार थाना कैंट वाराणसी ने फर्जी रेलवे टिकट बनाकर अधिक पैसे वसूल किए हैं। जब प्रदीप कुमार ने अब्बास हुसैन से रुपये मांगे तो जान से मारने की धमकी दी गई थी। पीड़ित ने यह भी बताया कि अब्बास रेलवे टिकट के लिए फर्जी दस्तावेज भी बनाता है।
एसपी के निर्देश पर सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी अब्बास हुसैन को रानीखेड़ा के पास पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी विंध्य विनय कुमार ने बताया कि फर्जी रेलवे टिकट व फर्जी दस्तावेज बनाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया है। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि आरोपी अब्बास फर्जी तरीके से रेल टिकट बनाता था। टिकट बनाने के लिए फर्जी दस्तावेेज भी बनाता था।