फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 डिग्री कॉलेजों में लखनऊ विवि की परीक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ विश्वविद्यालय के स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं मंगलवार से 44 महाविद्यालयों में शुरू हो गईं। पहले दिन पहली पाली में उर्दू और दूसरी पाली में भूगर्भ विज्ञान की परीक्षा हुई। पहले दिन परीक्षार्थी कम होने के कारण सन्नाटा रहा। इंदिरा गांधी राजकीय महिला महा विद्यालय में कानपुर विवि की बीएससी कृषि की भी परीक्षा हुई।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय, फिरोज गांधी डिग्री कालेज, दयानंद बछरावां पीजी कॉलेज, शिव महाविद्यालय पश्चिम गांव, महावीर सिंह स्मारक महाविद्यालय हरचंदपुर, बरखंडी महाविद्यालय शिवगढ़, सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय, अंबेडकर महिला डिग्री कॉलेज अमावां, जेपीएस महाविद्यालय प्रेम नगर, गुरुकुल महाविद्यालय हलोर समेत आठ डिग्री कालेजों में परीक्षाएं शुरू हुईं।
महिला डिग्री कॉलेज के प्राचार्या डॉ. सुषमा देवी ने बताया कि प्रथम पाली में उर्दू की परीक्षा में छह परीक्षार्थियों को शामिल होना था, एक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुआ। दूसरी पाली में भूगर्भ विज्ञान की परीक्षा में एक परीक्षार्थी को शामिल होना था, लेकिन वह भी परीक्षा में शामिल नहीं हुआ। इसके अलावा कानपुर विवि की बीएससी कृषि की परीक्षा में 106 परीक्षार्थियों में 104 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

नगर स्थित सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज में मंगलवार को प्रथम पाली में चित्रकला की परीक्षा हुई। प्रधानाचार्य अमित भारती ने बताया कि प्रथम पाली में चित्रकला के इंटर के 148 परीक्षार्थियों ने पांच कमरों में परीक्षा दी और हाईस्कूल के संस्कृत के 42 परीक्षार्थियों ने एक कमरे में परीक्षा दी। जिले के अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी चित्रकला और संस्कृत की परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें