फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढांचा ध्वंस मामले में 53वें गवाह से जिरह पूरी

Sat, 05 Dec 2015 11:30 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष मजिस्ट्रेट अयोध्या प्रकरण अनुराग कुरील ने सुनवाई के लिए 11 दिसंबर की तारीख तय कर दी। इस दिन अभियोजन पक्ष को अपना 54वां गवाह पेश करना है।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष सीबीआई ने मामले में 53वें गवाह अयोध्या निवासी सैयद एखलाक अहमद को शनिवार को एक बार फिर कोर्ट में पेश किया। गवाह से बचाव पक्ष के अधिवक्ता विमल श्रीवास्तव ने जिरह शुरू की।

गवाह ने एक सवाल के जवाब में बताया कि चार व पांच दिसंबर 1992 को विवादित स्थल की ओर नहीं गया था। घटना वाले दिन छह दिसंबर को भी नहीं गया। गवाह ने बताया कि असुरक्षा की आशंका को लेकर कोई बैठक नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


न ही इस बाबत प्रशासन को कोई प्रार्थना पत्र ही दिया गया था। घर में हुई आगजनी की रिपोर्ट उसने दर्ज कराई थी। जिरह पूरी होने पर अगली तारीख तय कर दी गई। मौके पर सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक पी. चक्रवर्ती एवं अधिवक्ता एममए हक मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें