फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 यात्रियों को सेमरी चौराहे पर उतारा

Sat, 05 Dec 2015 11:28 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को भी बस सेमरी चौराहे पर ही यात्रियों को उतार कर जिला मुख्यालय लौट गई। खास बात ये है कि चालक-परिचालक ने सिर्फ सेमरी तक ही टिकट बनाए थे।
विज्ञापन


जाहिर है कि चालक-परिचालक की मंशा कानपुर तक जाने की नहीं रही होगी।बीच रास्ते बस से उतारे जाने के बाद राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

घंटों इंतजार के बाद उनको कानपुर की बस मिली। रायबरेली डिपो की इस मनमानी से लोगों में आक्रोश है।रायबरेली डिपो की तरफ से वाया गुरुबक्शगंज, खीरों होते हुए कानपुर के लिए केवल एक बस चलाई जा रही है।

शनिवार सुबह करीब 42 मुसाफिरों को लेकर बस कानपुर के लिए निकली। सेमरी चौराहा पहुंचते ही मुसाफिरों को यह कहते हुए सड़क पर उतार दिया गया कि बस में खराबी आ गई है।
विज्ञापन


बीच रास्ते में उतारे जाने से मुसाफिरों को जहां परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं उनमें आक्रोश भी देखा गया। खीरों के नब्बू खां, संजय, राजू, धीरेंद्र, मुन्नी देवी, राज कुमारी, राधा आदि ने आरोप लगाया कि बस कानपुर तक नहीं जा पाएगी।

यह जानते हुए भी रायबरेली से कानपुर के यात्रियों को बस भेजी गई। यही नहीं कानपुर कै बजाय सिर्फ सेमरी चौराहा का टिकट ही बनाया गया। यह कोई पहली बार नहीं हुआ है।

आए दिन बीच रास्ते ही बस लौटा दी जाती है। इससे परेशानी झेलनी पड़ती है। बस परिचालक राम बहादुर ने बताया कि रायबरेली से चलने के बाद पोरई के पास बस का डीजल पाइप फटने की जानकारी हुई।

इसके कारण बस सेमरी से लौटानी पड़ी। डिपो से खटारा बस दी जाती है। इसके चलते आए दिन रास्ते में वह खराब हो जाती है और बीच रास्ते से लौटना पड़ता है।

बस चालक बालकृष्ण ने कहा कि वर्कशॉप में ठीक से जांच के बाद ही बस को निकाला जाना चाहिए। फोरमैन का काम है कि डिपो से निकलने से पहले बस की ठीक से जांच कर लें, लेकिन ऐसा नहीं किया जाता।

इसके चलते आए दिन बस रास्ते में खराब हो जाती है। वहीं एआरएम, रायबरेली डिपो आरपी सिंह ने कहा कि रायबरेली वाया खीरों कानपुर के चलने वाली बस के आधे रास्ते से लौटने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


चालक और परिचालक झूठ बोल रहे हैं। बस में कोई खराबी नहीं थी। यदि बस में कोई खराबी है तो इसकी जानकारी देनी चाहिए। बस के आए दिन रास्ते से लौटने की जांच कराई जाएगी। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें