फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालयों में प्रथम सेमेस्टर की विश्वविद्यालयीय परीक्षाएं कल से

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ विश्वविद्यालय की स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 मार्च से शुरू होंगी। इसके लिए तैयारियां जोर-शोर से पूरी कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

जिले में 44 महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें से छह को नोडल केंद्र बनाया गया है। बीए, बीएससी और बीकॉम के लगभग 25 हजार परीक्षार्थी दो पालियों में इम्तिहान देंगे।
जिले में लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की संख्या 66 है, जहां बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की संख्या लगभग 25 हजार है।
विज्ञापन

इन सभी छात्र-छात्राओं की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 मार्च से दो पालियों में कराई जाएंगी। इसके लिए 44 महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जिनमें छह नोडल केंद्र शामिल हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
नोडल केंद्रों में फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज से आठ, सर्वोदय विद्यापीठ पीजी कॉलेज सलोन से पांच, डॉ. अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, ऊंचाहार से 11, दयानंद पीजी कॉलेज, बछरावां से आठ, बैसवारा डिग्री कॉलेज, लालगंज से नौ एवं कमला नेहरू डिग्री कॉलेज, तेजगांव से तीन परीक्षा केंद्र जुड़े रहेंगे।
विज्ञापन

एफजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बीडी मिश्र ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय की स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 29 मार्च से शुरू हो रही हैं। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें