फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर किसी का गर्व से चौड़ा हुआ सीना

Fri, 30 Sep 2016 12:19 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
पीओके के अंदर घुसकर आतंकियों को मार गिराए जाने से हर किसी का सीना गर्व से चौड़ा है। उरी में आतंकी हमले से सैनिकों के शहीद होने से जो लोगों में गुस्सा था, वह गुरुवार को पीओके के अंदर हुई कार्रवाई से खुशी में तब्दील हो गया।
विज्ञापन


सबने सेना के हौसले को सलाम किया है। रिटायर्ड सैनिकों का कहना है कि मोदी सरकार ने उरी में हुई आतंकवादी घटना के बाद जो बदला लेने की बात कही थी, वह हकीकत में बदलकर देश की जनता को सुकून करने का काम किया है। बिना सख्ती दिखाए बिना हमारा पड़ोसी मुल्क पाक सुधरने वाला नहीं। 

रिटायर्ड मेजर राजीव दीक्षित का कहना है कि केंद्र सरकार का यह कदम देश को सुकून देन वाला है। कुछ दिन पहले सेना ने वर्मा की सीमा में घुसकर आतंकी मारे गिराए थे। एक बार फिर सेना ने जब्जा दिखाते हुए पीओके के अंदर घुसकर आतंकी बंकरों को नष्ट कर दिया।
विज्ञापन


अब सेना को पहले से ज्यादा सतर्क रहना होगा। पाक सीमा पर आतंकियों की घुसपैठ ज्यादा तेज होगी। फिलहाल इससे पाक को करारा जवाब मिला है। पूर्व सैनिक बीडी सिंह का कहना है कि देश में कई साल से पाक आतंकी निर्दोष सैनिकों, नागरिकों की जान ले रहे हैं।

हाल ही में उरी सैन्य अड्डे पर पाक आतंकियों ने कई सैनिकों की हत्या कर दी थी। इससे सेना समेत पूरे देश वासियों में आक्रोश था। देश व सैनिकों, शहीद परिवारों की भावनाओं का खयाल रखते हुए पाक अधिकृत कश्मीर में सात आतंकी ठिकानों का सफाया किया है, जो सरकार का एक अच्छा कदम है। 

पूर्व सैनिक अवधेश कुमार का कहना है कि उरी हमले शहीद जवानों के परिवारीजनों को इस खबर से सुकून मिला होगा। सेना की सर्जिकल स्ट्राइक से सेना व नागरिकों का हौसला बढ़ा है। जम्मू काश्मीर में तो आतंकी साया इस कदर है कि वहां आए दिन पुलिस, सीआरपीएफ, सेना, बीएसफ की टुकड़ी पर हमला किया जाता है।

कई जवानों की जान गई है, तथा कई घायल होकर इलाज करा रहे हैं। आगे भी इस तरह की कड़ी और उचित कार्रवाई होनी चाहिए। पूर्व सैनिक संजय मिश्रा का कहना है कि पाक की हर हरकत पर ऐसा ही जवाब दिया जाना चाहिए। देश की सेना इतनी मजबूत हो गई है कि उससे पार पाना पाक के बस की बात नहीं है।

देश की सीमाओं पर सैनिक साजो सामान व संख्या बल बढ़ाना चाहिए। जिन वीरों ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है, उनको पूरा देश सलाम करता है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई करके पाक को पस्त किया जाना चाहिए।

पाकिस्तान को आतंकी राष्ट्र घोषित करने की मांग करते हुए मुस्लिम छात्राें ने संयुक्त राष्ट्र संघ को ज्ञापन भेजा है। इंडियन सोसायटी फाउंडेशन अध्यक्ष एवं इंजीनियरिंग छात्र नदीम अहमद सिद्दीकी, शादमान सिद्दीकी, अमीन, उमैर, कासिफ खान, अशबान खान, वैश भाई अफजल, देवेश सिंह, हर्षित पांडेय, अभय सिंह आदि का कहना है कि पाकिस्तान ने सारी हदें पार कर दी है। यह एक ऐसा देश बन गया है, जहां पर आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। लगातार अशांति पैदा करने की कोशिश है। इसे आतंकी देश घोषित कर देना चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें