फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक से गायब ईओ व एक्सईएन, डीएम नाराज

Thu, 25 Jun 2015 12:10 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम प्रेम नारायण की अध्यक्षता में बुुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित उनके कक्ष में जिला उद्योग बंधु-व्यापार बंधु की बैठक हुई। डीएम ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी व सिंचाई विभाग के एक्सईएन या उनके प्रतिनिधियों के बैठक में शामिल न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों में जल निकासी, सड़कों की मरम्मत, नालियों की समस्या उठाई गई। डीएम ने इसके निपटारे का भरोसा दिया।

औद्योगिक क्षेत्र सुल्तानपुर रोड स्थित उद्योग इकाइयों  द्वारा यूपीएसआईसी से ऋण लिया था, जिसे समय से एकमुस्त समाधान योजना में जमा करने के बावजूद भी आदेयता प्रमाणपत्र नहीं दिया गया।

 डीएम ने नाराजगी जताते हुए यूपीएसआईसी में रीजनल मैनेजर एके अवस्थी को 30 जून तक इकाइयों को अदेयता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का आदेश दिया।

इस दौरान उद्यमियों ने नाराजगी जताई और समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिया। बैठक में उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र सविता भारती ने एजेंडा पेश किया। सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र वाईएस खान, सीओ सदर सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें