फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 ब्लॉकों में नामांकन आज, धारा 144 लागू

Fri, 05 Feb 2016 12:21 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 18 ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख पदों के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन होगा। इसके लिए ब्लॉकों में तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। सभी थानेदारों को ब्लॉक परिसर में सुरक्षा के बंदोबस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


परिसर में अधिक भीड़ न पहुंचने के निर्देश भी दिए गए हैं। ब्लॉक प्रमुख, एमएलसी चुनाव व बोर्ड परीक्षा व अन्य त्यौहारों के मद्देनजर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है।

जिले में ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए चुनाव की घोषणा के बाद 1 फरवरी से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई थी। 5 फरवरी को सभी 18 ब्लॉकों में एक साथ नामांकन होगा।
विज्ञापन


नामांकन होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच भी शुक्रवार को ही हो जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शीतला प्रसाद ने बताया कि नामांकन के लिए तैयारियां पूरी हो गई हैं।

सभी एआरओ व ब्लॉकों के बीडीओ को निर्देशित किया गया है। संबंधित थानों की पुलिस सुरक्षा के बंदोबस्त रखेगी। ब्लॉक प्रमुख, एमएलसी चुनाव व बोर्ड परीक्षा व अन्य त्यौहारों के मद्देनजर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है।
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन की ओर से निषेधाज्ञा लागू हुई है। 5 फरवरी से 3 अप्रैल तक निषेधाज्ञा लागू की गई है। सभी को निषेधाज्ञा का पालन करने का आदेश दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें