फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार की घड़ियां खत्म, मतगणना आज

Fri, 10 Mar 2017 11:43 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
मतगणना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आखिरकार इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोरा बाजार में खाकी की किलेबंदी में शनिवार को सुबह आठ बजे से जिले की छह विधानसभा सीटों के चुनाव की मतगणना होगी। ईवीएम से जीत और हार बाहर आने के साथ ही 75 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन


मतगणना परिसर को छावनी में बदल दिया गया है। पूरे परिसर में सुरक्षा के कडे़ बंदोबस्त कर दिए गए हैं। शुक्रवार से ही आम लोगों का अंदर प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। जिले में 23 फरवरी को विधानसभा का मतदान हुआ था।

जिले की छह विधानसभा सीटों में 75 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे, जिनके भाग्य का फैसला होगा। इसमें सपा प्रत्याशी एवं कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय, सदर विधायक अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बेेटे उत्कृष्ट मौर्य की साख भी दांव पर है।
विज्ञापन


डीएम अनुज कुमार झा व एसपी अब्दुल हमीद और प्रेक्षकों ने मतगणनास्थल का जायजा लिया। विधानसभा रायबरेली, बछरावां, ऊंचाहार, बछरावां, सलोन और हरचंदपुर की अलग-अलग टेबुलों पर मतगणना होगी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शुक्रवार से ही छावनी में तब्दील हो गया।

बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया। जिले के लगभग सभी थानों की पुलिस भी मतगणना परिसर पर बाहर सुरक्षा के लिए तैनात की गई है। मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। करीब अर्द्ध सैनिक बल की 187 कंपनी के साथ समस्त सीओ, थानेदार और सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो सके।

एसपी अब्दुल हमीद व एएसपी वीरेंद्र यादव ने शुक्रवार को अर्द्धसैनिक बलों के जवानों और पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की। मतगणना की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक जानकारियां दी। एसपी ने कहा कि किसी कीमत पर किसी तरह की लापरवाही न होने पाए। कोई गड़बड़ी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

मतगणना के दौरान रायबरेली-परशदेपुर मार्ग बंद रखा जाएगा। हालांकि वाहनों को दूसरे रूटों से निकाला जाएगा। वाहन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सामने से नहीं गुजर सकेंगे। पॉवर हाउस व पीएसी के पास सड़क पर बैरियर लगाए गए हैं।

जिनके पास अभिकर्ता व अन्य पास होंगे वही अंदर प्रवेेश कर पाएंगे। इसके अलावा शहर के अंदर आने वाले भारी वाहनों के प्रवेश को रोक लगा दी गई है। उनके आने जाने का नए रूट तय कर दिए गए हैं। 

विधानसभा चुनाव में मतदाता जागरूकता में अच्छा कार्य करने वाले लोगों को शुक्रवार को डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आल इंडिया रेडियो, रोटरी क्लब, खेल विभाग, एसजेएस, एनएसपीएस के संस्थानों की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में अच्छा सहयोग किया गया था।

इसी का नतीजा था कि मतदान फीसदी में इस बार इजाफा हुआ। संस्थानों की ओर से भेजे गए लोगों को डीएम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें जागृति, आकांक्षा, ऋषि कुमार, चंद्र कुमार, बीना तिवारी, दिनकर वर्मा, संतोष कुमार, अशोक कुमार, राजीव कुमार आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें