फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी करवाएंगे वृद्धावस्था पेंशन में आधार का सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। वृद्धावस्था पेंशन के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य होने के बाद भी पेंशनरों की सुस्ती इसमें आड़े आ रही है। इसके दृष्टिगत ही आधार प्रमापीकरण में तेजी लाने की जिम्मेदारी डीएम माला श्रीवास्तव ने अब चिह्नित कर्मचारियों को सौंपी है। ब्लॉक व गांवों में फील्ड स्तर पर पंचायत सहायक, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, लेखपाल व अन्य फील्ड कर्मी अब अधूरे पड़े सत्यापन कार्य को पूरा कराएंगे। आधार सत्यापन की सुस्त रफ्तार के कारण ही जिले में अभी तक मात्र 40 फीसदी कार्य होने से बड़ी संख्या में बुुर्जुगों की पेंशन राशि रुकी हुई है।
विज्ञापन

शासन ने वृद्धावस्था पेंशन की अगली किस्त जारी करने के लिए आधार सत्यापन को जरूरी बना दिया है। जिले में 1.12 लाख वृद्धावस्था पेंशनर हैं। इनके आधार प्रमाणीकरण का कार्य बीते डेढ़ माह से चल रहा है। इस दौरान अब तक करीब 42 हजार पेंशनरों के ही आधार कार्ड का प्रमाणीकरण हो पाया है। पेंशनरों की सुस्ती के कारण 31 मई तक शत प्रतिशत पूरा हो जाने वाला कार्य अभी अधूरा है। इनमें से पेंशनरों के नाम, पते आदि में त्रुटियां होने के कारण 15 हजार से अधिक प्रकरण अलग से लंबित हैं।
डीएम माला श्रीवास्तव ने समीक्षा में खराब प्रगति मिलने पंचायत सहायकों, सचिवों, रोजगार सेवकों, लेखपालों व अन्य फील्ड कर्मचारियों को आधार सत्यापन कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में उन्होंने सभी एसडीएम और बीडीओ को 31 मई तक शत प्रतिशत काम पूरा कराने का निर्देश भी दिया है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

इन वृद्धावस्था पेंशनरों का होना है आधार प्रमाणीकरण
ब्लॉक वृद्धावस्था पेंशनर
अमावां 4582
बछरावां 6081
राही 7285
डलमऊ 7985
गौरा 4307
डीह 4527
हरचंदपुर 5489
जगतपुर 4772
सतांव 6179
खीरों 9714
लालगंज 6618
महराजगंज 5583
छतोह 4880
सलोन 7193
सरेनी 10510
शिवगढ़ 6702
ऊंचाहार 4650
रोहनियां 2550
शहरी क्षेत्र 2693
कुल 1,12,300
जल्द ही पूरा होगा सत्यापन कार्य
डीएम ने पंचायत सहायकों, सचिवों, रोजगार सेवकों, लेखपालों व अन्य फील्ड कर्मचारियों को आधार सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी है। ताकि सत्यापन कार्य शत प्रतिशत पूरा कर बुर्जुगों को उनकी पेंशन धनराशि का वितरण खाते में किया जा सके। आधार का प्रमाणीकरण कराने वाले पेंशनरों को ही पेंशन की अगली किस्त मिल सकेगी।
विज्ञापन

-डॉ. वैभव त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें