फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने महिला मजदूर से छीने रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे काली मजरे गुमदापुर गांव निवासिनी एक महिला मजदूर से शुक्रवार की शाम कार सवार बदमाशों ने रुपये छीन लिए। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। गांव निवासिनी फूलमती ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि वह देर शाम करीब 5:30 बजे रेल कोच फैक्टरी से मजदूरी करने के बाद अपने घर वापस जा रही थी। तभी टोल प्लाजा नहर पुलिया के निकट कार सवार बदमाशों ने उसके पास आकर अपनी कार रोक दी और उसे जबरन कार में बैठा लिया।
विज्ञापन

बदमाशों ने मजदूरी के रूप में मिले उसके 6,200 रुपये छीन लिए। महिला के शोर मचाने पर बदमाश उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। महिला ने बताया कि कार में चार पुरुष और तीन महिलाएं मौजूद थीं। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं है। जानकारी मिलने पर पड़ताल की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें