फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: निजीकरण के विरोध में भड़के बिजलीकर्मी

Thu, 10 Jul 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
निजीकरण का विरोध करते बिजलीकर्मी। स्रोत संगठन
विज्ञापन
रायबरेली। राष्ट्रीय कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लॉइज एंड इंजीनियर्स के आह्वान पर बुधवार को गोरा बाजार उपकेंद्र पर विद्युत कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। विभिन्न यूनियनों के संयुक्त मंच, विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले बिजली कर्मचारी और अभियंताओं ने पूर्वांचल डिस्कॉम वाराणसी एवं दक्षिणांचल डिस्कॉम आगरा के प्रस्तावित निजीकरण का जमकर विरोध किया।
विज्ञापन


निजीकरण को अवैधानिक और जनविरोधी बताते हुए चेतावनी दी गई कि यदि प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया तो अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के स्थानीय पदाधिकारियों ने कहा कि यह ऐतिहासिक हड़ताल जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से की जा रही है। इस विरोध प्रदर्शन में बिजली के साथ बैंक, बीमा, बीएसएनएल, पोस्टल और केंद्र व राज्य सरकार के अन्य सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारी भी शामिल रहे।

एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल में अभियंता संघ से मनोज यादव, धीरेंद्र सिंह, दयाशंकर यादव, सौरभ जायसवाल, सूर्य प्रताप सिंह, जेई संगठन के जिला अध्यक्ष जय प्रकाश, सचिव श्यामू कुशवाहा, हेमंत मिश्रा, मुकेश भारती, रामनाथ, सौरव यादव, धर्मेंद्र सोनकर, मनोज सिंह, चंद्रशेखर दुबे, मुलायम यादव, विनोद, चंद्रेश, शिव केसरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें