फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: विवाहिता की हत्या में एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 10 Jul 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। विवाहिता सुनीता यादव की हत्या में शामिल एक और आरोपी को चंदापुर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकरण मेंं अब चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। तीन आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। चंदापुर थाना क्षेत्र के गुरदत्त सिंह मजरे ज्योना गांव की रहने वाली और मायके आई सुनीता यादव (28) की रविवार को भूमि विवाद में विपक्षियों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। दो भाइयों राजेंद्र (42), सुरेंद्र (25) के अलावा रामू (22) पर हमला बोलकर घायल कर दिया गया था।
विज्ञापन


मृतक सुनीता के भतीजे मोहित यादव की तहरीर पर जनई चंदापुर निवासी शैलेंद्र सिंह, दीपक सिंह, राहुल सिंह उर्फ बाहुबली, अनवरगंज लामी निवासी हौसिला प्रसाद, अखिलेश, विकास, अशराफाबाद निवासी रणविजय सिंह पुत्र रामसुमेर सिंह, रणविजय सिंह पुत्र अज्ञात और 10 अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी हौसला प्रसाद, रणविजय सिंह और अखिलेश को सोमवार को जेल भेज दिया था। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि जनई गांव निवासी संजीव कुमार सिंह और राहुल बाहुबली को जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें