फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बिजली कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना के निकट एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। परिजनों को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पूरे भाई मजरे बेहटा कला गांव निवासी अरुण कुमार (45) रायबरेली मुख्यालय में बिजली विभाग में टेक्नीशियन पद पर तैनात है। शुक्रवार रात में वह जिले से ड्यूटी करने के बाद बाइक से वापस घर आ रहा था। जैसे ही रेल कोच कारखाने के निकट पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी लालगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
राहगीरों की मदद से आननफानन एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जरूरी लिखा पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें